भिवानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुछ ही घंटों में चोरी हुई कार की बरामद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक तरफ जहां हमारी शिकायत हमेशा पुलिस से रहती है कि वो हमेशा देरी से मौके पर पहुंचती है जिसके चलते आरोपी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक तरफ जहां हमारी शिकायत हमेशा पुलिस से रहती है कि वो हमेशा देरी से मौके पर पहुंचती है जिसके चलते आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं | तो वहीं दूसरी तरफ भिवानी पुलिस ने वो कर दिखाया जिसके चलते एक पीड़ित परिवार पुलिस की तारीफ करते नहीं थक रहे |

यूं तो हरियाणा पुलिस को हर कोई काम में देरी करने या फिर लोगों को परेशान करने के आरोप लगाते है लेकिन भिवानी में एक परिवार ऐसा भी है जिन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली को खूब सराहा है | जी हां उन्होंने कहा हरियाणा पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि अगर पुलिस देरी करती तो लूटेरे दूर तक उनकी गाड़ी ले जाते | जो कि फिर उन्हें जल्दी ना मिलती | उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली को सराहा साथ ही ये भी कहा कि पुलिस ने उनका मनोबल भी बढ़ाया है |

दरअसल घटना बीती देर रात की है | जहां एलआईसी से रिटायट रामअवतार लगभग पौने बारह बजे अपनी पत्नी और दिव्यांग बेटे के साथ अपने बड़े बेटे अनूप गौरिया को लेने के लिए बस स्टैंड जा रहे थे | अनूप तमिलनाडू में बैंक में स्केल वन ऑफिसर है | उनकी बस देर रात को आनी थी | जिसके चलते वो उसे लेने जा रहे थे | जहां रामअवतार गाड़ी चला रहे थे कि तभी भिवानी के महम गेट के सामने अचानक चौक पर कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया | बदमाशो को देखकर बुजुर्ग रामअवतार की जैसे सांसे फूल गई हो और उन्होंने वैसा ही किया जैसा लुटेरों ने उनसे करने को कहा |

लगभग 5 से 6 बदमाशों ने उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया | पीड़ित की माने तो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को चारो तरफ से घेर लिया था और गाड़ी के बॉनट पर ईंट और पत्थर रख दिए | जिसके बाद बदमाशों ने उन्हें धमकी दी कि वो गाड़ी से बाहर निकलें नहीं तो वे उन्हें गोली मार देंगे | रामअवतार और उनकी पत्नी वहां से अपनी जान बचाने के लिए भाग निकले | बुजुर्ग दंपति पेड़ों के पीछे जाकर छिप गए | लेकिन उनका दिव्यांग बेटा गाड़ी में ही रह गया | जिसके बाद बदमाशों ने उनके दिव्यांग बेटे को गालियां दी और उसे गाड़ी से उतार दिया | रामअवतार की पत्नी ने तुरंत मामले की जानकारी अपने बड़े बेटे अनूप को दी | जिसके बाद अनूप ने भी तुरंत मामले की जानकारी बस स्टैण पर खड़े रणबीर नामक पुलिसकर्मी को दी और फिर पुलिसकर्मी ने भी तुरंत कार्यवाही की ओर मामले की जानकारी कट्रोल रुम को दी |

जिसके बाद भिवानी पुलिस को एक्टिव कर दिया गया | मामले की जानकारी थाना प्रभारी विधानंद को मिली तो वे भी तुरंत मौके पर पहुंचे ओर उन्होंने मौके का मुयाना किया | जहां रात के लगभग 12 बजे गए थे | जिसके बाद उन्होंने बुजुर्ग को उनके घर पर छोड़ा और कहा कि उनके बेटे अनूप को उनके साथ भेज दे ताकि गाड़ी की पहचाने में देर ना हो | रामअवतार कि मानो तो पुलिस के आलाअधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी बुजुर्ग को सांत्वना दी और कहा कि वे चिंता ना करे। उनकी पूरी मदद पुलिस करेंगी | जिसके बाद पूरी रात पुलिस बदमाशों को पकडऩे के लिए छापेमार करती रही | उन्हेांने बताया कि पुलिस की दबिश के कारण बदमाश भी परेशान हो गए | जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए महम पुलिस को सूचना दी | वहीं दूसरी तरफ से महम पुलिस ने भी बदमाशों को पकडऩे के लिए घेरा डाल दिया | इस दौरान बदमाश भी पुलिस से बचने की पूरी कोशिश कर रहे थे | जब पुलिस की ज्यादा दबिश हु़ई तो बदमाशों ने दो ट्रकों के बीच में गाडी को दबा लिया | फिर बाद में निर्जन जगह पर गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गए | पुलिस ने तुरंत गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया |

इस मामले में अगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की होती तो शायद आरोपी बदमाश उनकी कार को लेकर फरार हो जाते | फिलहाल मामले में सभी आरोपी फरार हैं जहां पुलिस उन फरार आरोपियों की तलाश कर रही है | अब देखना होगा कि आरोपी कब तक पुलिस की गिरफ्त में आते हैं |

Watch Video

https://youtu.be/qGAiLYzQrEI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *