ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पानीपत में बस स्टैंड के सामने दिल्ली से मनाली जा रही एक हिमाचल रोडवेज की बस पर बोलेरो गाड़ी में आए कुछ बदमाशों में फायरिंग कर दी। मामला देर रात का है। बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी में सवार बदमाशों ने जब फायरिंग की , तो पहली गोली बस के पीछे वाले शीशे पर लगी और दूसरी गोली साइड वाले शीशे पर जाकर लगी, जिस कारण बस के दोनों शीशे टूट गए।
वहीं, गोली लगने से बस में बैठी सभी सवारियां औऱ ड्रावर- कंडक्टर सहम गए और अचानक उन्हें गाड़ी रोकनी पड़ी। हालांकि इस हादसे के बाद बस के ड्राइवर ने पानीपत टोल तक बोलेरो गाडी़ का पीछा तक किया, लेकिन टोल पर पहुंचते ही बदमाश गाड़ी को दिल्ली की चरफ घूमा कर फरार हो गए।
जिसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने पूरे मामले की सूचना 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस में लगी दोनों गोली के खोल भी बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आस पास लगे सीसीटीवी की फूटेज भी खंगालकर बदमाशों का पता लगाया जाएगा।


