ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शादी-विवाह में फायरिंग करने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। शादी विवाह के मौके पर हर एक व्यक्ति को खुशी रहती है इस खुशी के अवसर कोई ना कोई एक ऐसी गलती कर देता है जिस कारण खुशी को नजर लग जाती है। ऐसा ही मामला फतेहाबाद से मामला सामने आया है। जहां शादी विवाह के मौके पर एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी जिस कारण वहां पर मौजूद एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह के रिसेप्शन के कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी जिस कारण इस फायरिंग के कारण एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस तरह के कई मामले सामने आए है। इसके बाद भी लोग इस तरह की वारदातो को अंजाम देने से बाज़ नहीं आ रहे है।

