Online Desk/ Living India News: आमतौर पर शादियों में अपना रौब दिखाने और स्टेटस सिंबल के लिए लोग हर्ष फायरिंग करते हैं जिससे कई बार लोगों की जान भी चली जाती है। पूरी तरह से कानून अपराध बनने के बाद भी हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में पंचकूला के एमडीसी-3 के जिमखाना क्लब में एक शादी समारोह के दौरान स्टेज पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पंचकूला एमडीसी थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया की शादी समारोह के दौरान रोहित राठई नाम के शख्स ने स्टेज पर फायरिंग की थी। और जिस बंदूक का इस्तेमाल किया गया था वो राजेश नाम के व्यक्ति का था, दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दिलचस्प बात ये थी की रोहित राठी की शादी की पार्टी चल रही थी और उसी ने ही फायरिंग भी की। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है।

दरअसल क्लब में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। देर रात तक डीजे ना बजाने से नाराज इन युवकों ने डीजे वाले के साथ मारपीट भी की थी जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी।
डीजे वाले ने एक वीडियो पर पुलिस को दी थी जिसमें वो फायरिंग कर रहा था, इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए जांच शुरू कर दी थी। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
