ठेकेदार ने चलाई गोली ग्रंथी की हुई मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तरनतारन के गांव बनवालीपुर में एक्साइज विभाग की टीम के साथ नाजायज शराब पकड़ने के लिए गए यूनाइटेड कंपनी के ठेकेदार के द्वारा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तरनतारन के गांव बनवालीपुर में एक्साइज विभाग की टीम के साथ नाजायज शराब पकड़ने के लिए गए यूनाइटेड कंपनी के ठेकेदार के द्वारा गोली चलाने से ग्रंथी की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रंथी की मौके पर ही मौत हो गई।

granthi

 

इस घटना के बाद शराब के ठेकेदार मौके पर से फरार हो गए। वहीं इस घटना के कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। साथ ही गुस्साए लोगों ने एक्साइज विभाग के मुलाजिम को बंधक बना लिया है। जिसको पुलिस अधिकारियों ने छुड़वाया।

Firing

गौरतलब है कि गांव में नाजायज शराब को पकड़ने के लिए एक्साइज विभाग की टीम और यूनाइटेड कंपनी के ठेकेदार आए थे। खुद को बचाने के लिए आरोपी ने गोलियां चलानी शुरू कर दी जिस कारण ठेकेदार ने भी गोली चला दी। ठेकेदार के द्वारा चलाई गोली ग्रंथी को लग गई जिस कारण उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *