आप पार्टी ने कांग्रेस के साथ किया गठबंधन तो दूंगा इस्तीफा- एचएस फुल्का

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 2019 के चुनावों को लेकर सियासत अभी से गर्माने लगी है। जी हां पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता एचएच फुल्का ने 2019…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 2019 के चुनावों को लेकर सियासत अभी से गर्माने लगी है। जी हां पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता एचएच फुल्का ने 2019 को होने वाले महाकुंभ को लेकर अपना एक बड़ा बयान दिया है।  साथ ही केजरीवाल के खिलाफ आप नेता ने मोर्चा खोला है।

HS Phoolka

उनका कहना है कि यदि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया तो वो पार्टी से इस्तीफा देंगे। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि यदि ऐसा हो जाता है तो वो 1984 की लड़ाई लड़ेगे। गौरतलब है कि एचएस फुल्का ने राष्ट्रपति चुनाव के वक्त भी वोट नहीं डाली थी. क्योकि उस समय सुखपाल खैरा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का इशारा किया था।

HS Phoolka 1

कहा जा सकता है कि महागठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी बंटने लगी है। 2019 के लिए ना ही नेता है और ना कोई नीति है फिर भी साल 2019 के चुनावों के लिए रणनीति बननी शुरू हो गई है। सवाल ये भी खड़ा होता है कि क्या आम आदमी पार्टी कांग्रेस पार्टी के साथ 2019 के चुनावों के लिए गठबंधन करने के बारें में सोच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *