ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदाबाद जा रही बारात में अचानक ही खुशी के माहौल में मातम छा गया जब बारात मे गोली चलने के कारण दूल्हे की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार सीमापुरी की कलंदर कॉलोनी में बारात निकली गई। इसी दौरान चलाई गई गोलियों में से एक गोली दूल्हे के सिर पर जा लगी। जिस कारण उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटना की जांच से पता चला है कि बारात में शामिल एक युवक हवाई फायरिंग कर रहा था।
जिसकी एक गोली दूल्हे के सिर में जा लगी। सूत्रों का कहना है कि शादी की खुशी में फायरिंग की जा रही थी और फायरिंग करने वाला कोई और नहीं दूल्हे का ही करीबी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की सीसीटीनी फुटेज की खंगालकर आरोपी की तलाश कर रही है।


