जम्मू के बांदीपुरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया | जानकारी के अनुसार एक आतंकी के अभी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया | जानकारी के अनुसार एक आतंकी के अभी भी छिपे होने की आशंका है | जिसके चलते इलाके को घेर कर सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है | ऐसा अंदेशा है कि आतंकियों की संख्या चार से पांच तक हो सकती है।

बता दे उत्तरी कश्मीर के हाजिन में सुरक्षाबलों को आतंकियों की छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाब में कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।  फायरिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी कोढेर कर दिया । फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और 13 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने अंजाम दिया।

Watch Video

https://youtu.be/wrahBs72J_k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *