मुंबई, 17 अगस्त
मुंबई के कांदिवली इलाके में सोमवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग बैपटिस्टा रोड स्थित शांता भवन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर लगी।आग लगते ही हड़कंप मच गया। आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई।दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने इमारत में फंसे 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पुलिस और अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सोमवार तड़के कांदिवली स्टेशन रोड स्थित अभिराय होटल वाली इमारत में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआती जांच में आग लगने के कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
आग फैलने की वजह इमारत में मौजूद फर्नीचर, बांस, एल्युमीनियम और प्लास्टिक जैसी सामग्री को बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया और 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
अन्य खबरें जानें –
दिल्ली के रघुबीर नगर में सुबह ई-रिक्शा की बैटरी में हुआ ब्लास्ट, दो लोगों की मौत



