फिर दहली दिल्ली, लकड़ी के गोदाम में लगी आग, बचाव कार्य जारी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक लकड़ी के गोदाम में आज सुबह 5 बजे आग लग गई, जिसके कारण लाखों का माल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक लकड़ी के गोदाम में आज सुबह 5 बजे आग लग गई, जिसके कारण लाखों का माल जल कर खाक हो गया, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Fire

वहीं मौके पर पहुंची दमकल की 21 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी है। हालांकि सुबह 11 बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया और दमकल की गाड़ियां अब भी मौके पर मौजूद हैं टीम का राहत बचाव कार्य जारी है।

Fire

जानकारी देते हुए दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन आग प्लाईवुड फैक्ट्री के सामने स्थित बल्ब की एक फैक्ट्री तक फैल गई है आग लगातार फैलती जा रही है। बतादें इससे पहले दिल्ली में रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी की एक इमारत में चल रही फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से 43 मजदूरों की जान चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *