यमुनानगर, 3 सितंबर
यमुनानगर में गुरुवार सुबह जिम के बाहर एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मॉडल टाउन एरिया में फाइनेंसर एक्सरसाइज करने के बाद जिम से बाहर निकला था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल फाइनेंसर को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रेम नगर निवासी हरभजन सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही SP कमलदीप गोयल के साथ पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
अन्य खबरें जानें –
Swine flu in Ambala :शहर में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, 3 नए मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट



