रादौर, 14 अगस्त
रादौर में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर अनाज मंडी में फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। इस दौरान SDM नरेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
SDM नरेंद्र कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को रादौर अनाज मंडी में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए फाइनल रिहर्सल करवाई गई, जिसमें परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया।
अन्य खबरें जानें –



