FIH Hockey World Cup 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम की राह मुश्किल, नीदरलैंड्स ने 2-0 से हराया

स्पोर्टस डेस्क, 22 अगस्त FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दौर के पहले मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को नीदरलैंडस के खिलाफ…

हॉकी

स्पोर्टस डेस्क, 22 अगस्त

FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दौर के पहले मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को नीदरलैंडस के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।म्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने आखिरी पल तक संघर्ष किया, लेकिन टीम कोई गोल नहीं कर सकी।तीसरे मिनट में ही मेजबानी टीम ने पेनल्टी कॉर्नर मिलने के बाद गोल कर दिया।इस गोल के साथ मेजबान टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली।

इसके बाद भारतीय डिफेंस ने खुद को संभाला और नीदरलैंड्स के कई हमलों को नाकाम किया।पहले हाफ के अंत तक नीदरलैंड्स 1-0 से आगे रहा।

दूसरे हाफ में फिर नीदरलैंडस ने किया गोल

दूसरे हाफ में नीदरलैंड्स ने फिर आक्रामक रुख अपनाया। मैच के 38वें मिनट में फ्रेडरिके माटला ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर नीदरलैंड्स को 2-0 बढ़त दिलवाई।दो गोल से पिछड़ने के बावजूद भारतीय महिला हॉकी टीम ने हार नहीं मानी।कईं बार भारतीय टीम ने गोल के मौके बनाए, लेकिन डच डिफेंस के सामने कोई गोल नहीं हो सका।

मैच के दौरान भारतीय डिफेंस ने कई मौकों पर नीदरलैंड्स के हमलों को रोका। गोलकीपर सविता पूनिया ने भी महत्वपूर्ण बचाव किए। हालांकि, भारतीय टीम की फॉरवर्ड लाइन गोल करने का कोई मौका भुना नहीं सकी।

नीदरलैंडस के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को इस मुकाबले में बेहतर डिफेंस के साथ-साथ अपनी फिनिशिंग में भी सुधार करना होगा।

अन्य खबरें जानें –

DAIMOND LEAGUE: नीरज चोपड़ा ने 2026 का सबसे लंबा थ्रो किया, 88.05 मीटर के साथ जीता सिल्वर मेडल

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *