Ferozepur ANTF: फिरोजपुर एएनटीएफ ने नशा तस्कर की मां और पत्नी को किया गिरफ्तार, सोना-चांदी कैश के साथ हेरोइन भी की बरामद

Ferozepur ANTF Action: फिरोजपुर एएनटीएफ ने एक नशा तस्कर की मां और पत्नी को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाही (Ferozepur ANTF) के तहत इनसे सोना-चांदी, हिरोइन…

Ferozepur ANTF Action:

फिरोजपुर एएनटीएफ ने एक नशा तस्कर की मां और पत्नी को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाही (Ferozepur ANTF) के तहत इनसे सोना-चांदी, हिरोइन और कैश बरामद किया. पत्नी और मां को एएनटीएफ फिरोजपुर रेंज ने गिरफ्तार किया. उनके पास से 2 किलो हेरोइन 47.50 लाख रूपय ड्रग मनी 100 ग्राम सोना और आधा किलो चांदी की बारामद की गई है.

Ferozepur ANTF नशा तस्कर की पत्नी और मां गिरफ्तार-

बताया जा रहा है कि, सितंबर महीने में एक नशा तस्कर संदीप सिंह उर्फ सीपा से 50 किलो हेरोइन बरामद की थी. उसी केस में आगे कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ ने तस्कर संदीप सिंह उर्फ सीपा की नशे के कारोबार से 47.50 लाख रूपये की ड्रग मनी 100 ग्राम सोना और आधा किलो चांदी और दो किलो हेरोइन उसकी पत्नी और मां से बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

सितम्बर में 50 किलो हिरोइन के साथ किया गिरफ्तार-

जानकारी देते हुए एआईजी गुरिंदर बीर सिंह ने बताया की सितम्बर महीने में हमने संदीप सिंह उर्फ सीपा को 50 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था. उसी केस में आगे कार्रवाई करते हुए संदीप की पत्नी और उसकी मां काफी देर से अपने गांव नहीं आई थी. हमारी टीम लगातार इन पर नजर रख रही थी हमें मालूम पड़ा इसकी मां और पत्नी इसके नशे से कमाए हुए पैसे अपने पास रखती है. इनके बैंक खातों में भी काफी पैसे है जो हमने फ्रीज करवा दिए है. इसके अलावा इनके नाम पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी और एक किया गाड़ी भी है और लुधियाना में एक घर भी खरीदा है उस पर भी कार्रवाई की जा रही है.

अन्य ख़बरें जानें-

Assam student Assault: असम के छात्र से मध्यप्रदेश में मारपीट मामले में 5 छात्रों पर जानलेवा हमले का आरोप, विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया सस्पेंड, जानिए क्या बोले सीएम?

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *