BJP President Election offical Announcement:
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा कर दी है. यह घोषणा बीजेपी (BJP President Election) के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण की ओर से की गई है. बीजेपी ने बताया है कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी तक पूरी होगी. 19 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके साथ ही नामांकन पत्रों की जांच भी इसी दिन होगी.
20 को हो सकती है अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा-
संभावना इसी बात की ज्यादा है कि वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन इकलौते उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस तरह 19 जनवरी को ही वे पार्टी के अगले अध्यक्ष बन जाएंगे. हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जा सकती है. नितिन नवीन के प्रस्तावक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वर्तमान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रस्तावक हो सकते हैं. इससे पहले जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें कई बार एक्सटेंशन दिया गया था.
अन्य ख़बरें जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



