ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इटली में कोरोना वायरस के कारण 6000 यात्री बीच समुद्र में फंस गए,दरअसल इटली में यात्रियों से भरे एक क्रूज को इसलिए पोर्ट पर रोक दिया गया क्योंकि, क्रूज में सवार एक चीनी दंपति की अचानक तबीयत खराब होने लगी। जैसे ही क्रूज में मौजूद अधिकारियों को इस बात की जानकारी लगी, उन्होंने तुरंत उस चीनी दंपति को क्रूज में सवार सभी यात्रियों से अलग कर दिया,और फिर चीनी दंपति की जांच डॉक्टरों द्वारा कराई गई, क्रूज अधिकारियों को इस बात का शक था कि, कन्हीं चीनी दंपति को कोरोना वायरस तो नहीं है।
अगले आदेश तक क्रूज को रोका
वहीं क्रूज में सवार बाकी लोगों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि अगले आदेश तक क्रूज को वहीं रोका गया है। और जांच की जा रही है।
पति पत्नी मकाऊ से इस क्रूज पर चढ़े थे
बताया जा रहा है कि एक पति पत्नी मकाऊ से इस क्रूज पर चढ़े थे। क्रूज का नाम कोस्टा सार्मेडा है और ये क्रूज ब्रिटेन से बोर्ड किया गया था।वर्तमान में यह क्रूज रोम से 35 मील उत्तर सिविटेवचिया में रुका हुआ है।
चीन में 213 लोगों की मौत
चीन में कोरोना वायरस ने खतरनाक रूप ले लिया है, कोरोना वायरस से अबतक ;चीन में 213 लोगों की मौत हो चुकी है, साथ ही इस वायरस के 9.692 से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना वायरस से लोगों को बचाने और मदद करने के लिए चीन ने अपनी सेना को उतार दिया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इसके लिए आदेश भी दे दिया है।



