मुंबई 9 जुलाई
मुंबई के चर्चगेट स्टेशन के पास स्थित मशहूर ‘के रुस्तम’ आइसक्रीम पार्लर का लाइसेंस महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानि कि FDA ने कैंसिल कर दिया है। यह कार्रवाई FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर ‘सुरक्षित भोजन, सुरक्षित महाराष्ट्र’ अभियान के तहत की गई।
FDA ने जब पार्लर में औचक निरीक्षण किया तो पार्लर में गंभीर खाद्य सुरक्षा उल्लंघन सामने आए। निरीक्षण करने आई टीम को परिसर में जीवित चूहें और मक्खियां मिलीं, जबकि आइसक्रीम के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यक कोल्ड चेन व्यवस्था भी नहीं पाई गई।
जांच के दौरान पिस्ता, अनानास और स्ट्रॉबेरी समेत कई एक्सपायर्ड कृत्रिम फ्लेवर बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा जांच में यह भी पाया गया कि आइसक्रीम में मिल्क फैट केवल 7.94 प्रतिशत था, जबकि FSSAI के मानकों के अनुसार यह कम से कम 10 प्रतिशत होना जरूरी है।FDA ने आइसक्रीम के सैंपल जांच के लिए भी लेब में भेज दिए हैं। लैब की रिपोर्ट आने तक पार्लर बंद रहेगा।
अन्य खबरें जाने –

