छछरौली के CHC अस्पताल परिसर में युवक ने किया हंगामा, मेडिकल उपकरणों और शीशे तोड़े, पुलिस कर रही है मामले की जांच

यमुनानगर 9 जुलाई यमुनानगर ज़िले के छछरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक युवक ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। गुस्से में युवक ने अस्पताल…

यमुनानगर
यमुनानगर 9 जुलाई

यमुनानगर ज़िले के छछरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक युवक ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। गुस्से में युवक ने अस्पताल के कई कमरों में तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि अस्पताल के दरवाजों पर लगे शीशों को चकनाचूर कर दिया गया, वहीं अंदर रखे मेडिकल उपकरणों और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मरीजों के साथ-साथ अस्पताल स्टाफ भी दहशत में आ गया।

जानकारी के अनुसार  युवक का आरोप है कि उसे समय पर फर्स्ट एड नहीं मिली, जिससे वह गुस्से में आ गया और उसने अस्पताल के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है और इस तरह की हरकत किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराई जा सकती।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना छछरौली थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक और गंभीर बात सामने आई कि अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरे बंद थे, जिसके चलते घटना की रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

जांच अधिकारी वेदपाल ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की शिकायत के बाद  मामले की जांच की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब बड़ा सवाल यह है कि यदि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती और CCTV कैमरे चालू होते, तो घटना की पूरी तस्वीर सामने आ सकती थी। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई शिकायत तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

अन्य खबरें जाने –

LUDHIANA में ‘मावां दियां सत्कार’ योजना के लिए लगाया विशेष कैंप, महिलाओं ने किए आवेदन, सर्वर समस्या के बीच अनोखी व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *