लुधियाना 9 जुलाई
पंजाब सरकार की ‘मावां दियां सत्कार’ योजना का लाभ महिलाओं तक आसानी से पहुंचाने के उद्देश्य से लुधियाना के वार्ड नंबर 21 में ब्लॉक प्रधान करण की ओर से एक विशेष कैंप लगाया गया। कैंप में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर योजना के लिए अपने आवेदन दर्ज करवाए। ब्लॉक प्रधान करण ने बताया कि कई बार सर्वर डाउन होने के कारण महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए उनकी टीम द्वारा इलाके की महिलाओं को फोन कर समय अनुसार कैंप में बुलाया जा रहा है, ताकि भीड़ न हो और सभी का काम बिना किसी परेशानी के पूरा हो सके। कैंप में महिलाओं की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था की गई, जिससे आवेदन प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जा सके। महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें घर के नजदीक ही योजना का लाभ लेने की सुविधा मिल रही है, जिससे उनका समय और परेशानी दोनों कम हुई हैं। ब्लॉक प्रधान करण ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि वार्ड की कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसी सोच के साथ आगे भी ऐसे कैंप लगाए जाते रहेंगे, ताकि हर जरूरतमंद महिला तक सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंच सके।
अन्य खबरें जाने –



