परमीश पर हमले के आरोपी गैंगस्टर दिलप्रीत का एक और कबूलनामा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिंगर परमीश वर्मा को गोली मारने के बाद फेसबुक पर जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ढाहा ने एक और पोस्ट डाली है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिंगर परमीश वर्मा को गोली मारने के बाद फेसबुक पर जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ढाहा ने एक और पोस्ट डाली है। पोस्ट में लिखा है कि पुलिस किसी नाजायज शख्स को ना पकड़े, गायक परमीश वर्मा पर हमले में हम 4 शामिल थे, ये तो सिर्फ 50 गोलियों का ट्रेलर है | जब वक्त आएगा तो 500 गोलियां मारकर जाएंगे। इस हमले को किसी धर्म से ना जोड़ा जाए,हमारी किसी धर्म से कोर्ई दुश्मनी नहीं। इसके साथ ही गैंगस्टर ने लिखा है कि’ कुछ फेसबुकविद्वान बहुत उतावले हो रहे हैं मिलने के लिए। वे वीडियो डाल कर अपशब्द भी बोल रहे हैं। दिलप्रीत ने लिखा गलत न लिखें फिर न कहना नाजायज बंदा मार दिया। रही बात मिलने की जल्दी मिलेंगे। यह तो 50 गोलियों का ट्रेलर था जब मारना हुआ तब 500 गोलियां मार कर जाएंगे।’उसने आगे लिखा गया है कि इस काम में पुलिस किसी को नाजायज तंग न करे। इस काम में हम चार व्यक्ति आकाश महाराष्ट्र, हरिन्दर सिंह महाराष्ट्र, सुखप्रीत सिंह बूढ़ा शामिल थे और बाकी इसका कारण क्या था यह परमीश मीडिया सामने आ कर बताएगा।

 Watch Video

https://youtu.be/NAud17K22VA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *