कठुआ गैंगरेप के सभी 8 आरोपियों की CJM कोर्ट में हुई पेशी, 28 अप्रैल को अगली सुनवाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कठुआ में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में अब अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी | आज…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कठुआ में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में अब अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी | आज सभी आरोपियों को जम्मू की जिला अदालत में पेश किया गया | वहीं, एक आरोपी ने भी कहा है कि वह नार्को टेस्ट के लिए तैयार है | आरोपी का कहना है कि नार्को टेस्ट के बाद सारी सच्चाई खुद सामने आ जाएगी | वहीं, पीड़िता के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर केस कठुआ से कहीं और ट्रांसफर करने की मांग की है | इस पर सुप्रीम कोर्ट में आज 2 बजे सुनवाई होगी |

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आठ साल की एक बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या का रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया था |आरोप है कि आठ साल की लड़की को जनवरी में एक सप्ताह तक कठुआ जिले के एक गांव के मंदिर में बंधक बनाकर रखा गया था और उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ बार बार बलात्कार किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी |

 कठुआ गैंगरेप के सभी 8 आरोपियों की CJM कोर्ट में हुई पेशी

28 अप्रैल को अगली सुनवाई

इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पीड़िता के पिता

Watch Video

https://youtu.be/z7ugthZNSXM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *