Fatehgarh Sahib Vote Cast:
फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में नगर परिषद चुनावों के दौरान आज यानि मगलवार को लोकतंत्र की एक बहुत ही सुंदर और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। 91 वर्षीय डॉ. हरचंद सिंह सरहिंदी अपनी 90 वर्षीय पत्नी जगदेव कौर के साथ वोट डालने के लिए सरहिंद मंडी स्थित (Fatehgarh Sahib Vote Cast) पोलिंग बूथ पर पहुंचे।
नागरिक को अपने वोट का सही इस्तेमाल करना चाहिए
डॉ. हरचंद सिंह सरहिंदी इस क्षेत्र की एक जानी-मानी हस्ती हैं। उन्हें पंजाब सरकार द्वारा ‘शिरोमणि साहित्यकार पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस उम्र में भी, दोनों ने पूरे उत्साह के साथ अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद डॉ. सरहिंदी ने कहा कि, देश और शहर के विकास के लिए हर नागरिक को अपने वोट का सही इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी से अपील की कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और बिना किसी लालच या डर के वोट डालें। वहां मौजूद मतदान कर्मियों और स्थानीय लोगों ने इस बुजुर्ग दंपति की भावना की सराहना की।
अन्य ख़बरें जानें-
Honey Singh and BJP leader Tarun Chugh ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਹੋਏ ਇੱਕਠੇ
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



