ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खुशी का माहौल हो या शादी का माहौल हो हर कोई इस दौरान फायरिंग करने वाले वारदात सामने आए है। इस दौरान बड़ी से बड़ी वारदाते सामने भी आई है। इसके बावजुद भी लोग बाज नहीं रहे है और वो इस तरह की हरकतों को अंजाम दे रहे है।
ऐसा ही ताजा मामला फतेहाबाद से सामने आया है जहां पर प्रकाश पर्व के दौरान धर्म के नाम पर कानून की धज्जियां उड़ाई गई। बताया जा रहा है कि निशान साहिब की स्थापना के मौके पर फायरिंग की गई।
इसका वीडियो सोशल मीडिआ पर खुब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद साफ पता चल रहा है कि कैसे लोग कानून धज्जियां उड़ा रहे है और साथ ही अपनी जान को जोखिम में डाल रहे है।

