सड़क पर किसानों ने लगाया धान, विरोध के लिए सड़क को बना दिया खेत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुछ दिन पहले तक पंजाब में किसानों को धान की फसल की बुवाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे थे | लेकिन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुछ दिन पहले तक पंजाब में किसानों को धान की फसल की बुवाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे थे | लेकिन अब किसानों का आलम देखिए कि उन्होंने सड़कों पर ही धान की फसल लगा दी | अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किसानों ने ऐसा क्यों किया | तो इसके पीछे की सरकार प्रशासन का वो विकास है | जो सड़क पर कीचड़ बना हुआ है और इस कीचड़ में हादसों की दावत है ऐसे में सरकार की आंखें खोलने के लिए किसानों ने सड़क पर धान रोप दिया देखिए रिपोर्ट…

कैप्टन सरकार के राज में किसानों के इतने अच्छे दिन आए कि, किसानों ने खेतों से निकलकर सड़कों पर धान की बुवाई कर दी | ये हकीकत है उस विकास की जो पंजाब को तरक्की देने का दावा करता है | जो धान की फसल लगी सड़क आपके सामने हैं, वो जालंधर के आदमपुर का है | जहां सड़कों की बदहाली के चलते लोगों ने सड़क पर ही धान की फसल लगा दी | लोग प्रशासन की बेरूखी और राजनीतिक अड़चनों की वजह से परेशान हो रहे हैं |

लोगों के मुताबिक ये सड़क आदमपुर बस अड्डे से आई टी आई, स्टेडियम और शमशान घाट समेत कई गांवों को आपस मे जोड़ती है | लेकिन सड़क पर फैले कीचड़ से लोग परेशान है | जिसके चलते इस जगह पर कई हादसे भी हो चुके हैं | लोग पार्षद और प्रशासन से इसकी शिकायत भी कर चुके हैं | लेकिन हालात जस के तस हैं | अब ऐसे में कांग्रेस के विकास का कीचड़ जिस तरह से सड़क पर फैल रहा है | उससे लोगों गुस्सा तो है लेकिन सरकार की इच्छाओं पर भी सवाल खड़े होते हैं | क्या इस तरह के विरोध के बाद भी सरकार और प्रशासन के कान पर जूं रेंगेगी |

Watch Video

https://youtu.be/KtXPFr_X41o

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *