ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गुरुग्राम के रिठौज गांव के किसान खुद स्मार्ट बनने के साथ स्मार्ट खेती भी करने लगे है। बता दें कि किसान परंपरागत खेती की बजाए फूलों की खेती की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे है।
किसानों की माने तो फूलों की खेती करने के लिए न तो ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होती है और न ही ज्यादा पानी देने की, केवल उनकी देखभाल सही तरीके से करनी होती है।
एक साल में वो एक लाख फूलों की पैदावार कर लेते है। इसके अलावा फूलों के साथ मेथी की फसल उगाकर भी अच्छी आमदन कमा रहे है। साथ ही किसानों का ये भी कहना है कि आम फसलों की बजाए फूलों की मांग पूरा साल बनी रहती है।

