नशे में धुत कार चालक ने किसान को कुचला, मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:करनाल से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नशे में धुत एक तेज रफ्तार कार चालक ने किसान कोे जोरदार टक्कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:करनाल से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नशे में धुत एक तेज रफ्तार कार चालक ने किसान कोे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांव गगसिना के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि कार चालक मधुबन की तरफ जा रहा था। कार की रफ्तार तो तेज थी ही, साथ ही वो नशे में भी धुत था। इसी दौरान कार चालक ने सड़क किनारे खड़े एक किसान को बुरी तरह कुचल दिया और किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों का कहना है कि कार चालक ने किसान को कुचलने से पहले एक महिला को भी टक्कर मारी थी। फिलहाल पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर किसान को हिरासत में ले लिया है और शव को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *