ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज कल रिश्ते नाते ख़त्म होते जा रहे हैं आए दिन ही इंसानियत को शर्मशार किये जाने की वारदात सामने आती है अब फिर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिस ने पूरी इंसानियत को झंकझोर कर रख दिया है। पंजाब का ऐतिहासिक शहर फरीदकोट आज फिर शर्मशार हुआ है क्योंकि यहाँ के एक गाव में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके पिता ओर उसके दोस्तों की तरफ से शारीरिक शोषण किया जा रहा था।
जानकारी मुताबिक गाँव के ही किसी व्यक्ति की तरफ से चाइल्ड हेल्प लाईन को सूचना दी गई कि एक मासूम बच्ची, जिसकी माँ भी नहीं है, उस के साथ उसके ही पिता की तरफ शारीरिक शोषण किया जा रहा है और इस में उसके पिता के दोस्त भी शामिल थे। सूचना मिलने के बाद चाइल्ड हेल्प लाईन की टीम की तरफ से गाँव में जा कर इस बच्ची को इन वहशी दरिंदो के चंगुल से बचाया गया और पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। जिस के बाद पीड़ित बच्ची को फरीदकोट के मैडीकल हस्पताल में दाखिल करवाया गया जहाँ उसका मैडीकल करवाया गई और उसका इलाज करवाया जा रहा है।
एक बार फिर शर्मसार हुई इंसानियत
8 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला आया सामने
बिन मां की बच्ची से कलयुगी पिता कर रहा था दुष्कर्म
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश
Watch Video
https://youtu.be/o4PAZuvC6tM
