हिमाचल प्रदेश: दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में कुल 14 लोगों की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल प्रदेश में रविवार की सुबह दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में कुल 14 लोगों की मौत हो गई । सिरमौर जिले में एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल प्रदेश में रविवार की सुबह दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में कुल 14 लोगों की मौत हो गई । सिरमौर जिले में एक बस के खाई में गिर जाने से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि शिमला जिला के छैला गांव में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से छह लोगों की मौत हो गई है।  सिरमौर सड़क हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । इस बस में करीब 20-25 लोग सवार थे । मामले की पुष्टि खुद डीसी सिरमौर ललित जैन ने की है ।

पहला हादसा सिरमौर जिले हुआ जहां एक प्राइवेट बस सनौरा-नेरी पुल सड़क पर नेईनेटी के पास गहरी खाई में जा गिरी । बस मानवा से सोलन जा रही थी । यह बस हादसा राजगढ़ से करीब 25 किलोमीटर दूरी पर हुआ । बस में करीब 20-25 लोग सवार थे मामले की पुष्टि डीसी सिरमौर ललित जैन ने की है । आपको बता दें कि मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार और घायलों को 5-5 हजार रुपए की राहत राशि जारी की गई है । दूसरी बस दुघर्टना शिमला जिला के छैला गांव में ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर छैला के पास कार गहरी खाई में गिर गई । इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई ।

दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में कुल 14 लोगों की मौत

सिरमौर में बस खाई में गिरी 8 लोगों की मौके पर ही मौत

हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल

ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर कार गहरी खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत

Watch Video

https://youtu.be/7DAQ12UsG-U

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *