ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में अपराधी ओर अपराध लगातार ही बढ़ता जा रहा है पर पुलिस भी लगातार ही इन अपराधियो पर शिकंजा कसती जा रही है। ताजा मामला फ़रीदकोट का है जहां पुलिस ने करीब 6 महीने पहले गाव बरगाड़ी में हुए हत्याकांड़ की गुत्थी को सुलझा लिया है |
देखिए ये रिपोर्ट जहां नायब सिंह नामक व्यक्ति को उसके घर पर घुसकर अज्ञात लोगों ने मौत के घाट उतार दिया था ओर हत्यारे उसका मोटरसाइकिल भी साथ ले कर मौके से फरार हो गए थे जिस के बाद पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा नही पाई थी और इसी के चलते इस मामले को सी आई से स्टाफ को सौप दिया गया था |
अब इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हांसिल करते हुए इस हत्याकांड को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में नायब सिंह के दोस्त को ही काबू कर लिया है । इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए फ़रीदकोट के एस पी दीपक पारीक ने बताया बरगाड़ी में एक ब्लाइंड मर्डर हुआ था जिस के बाद इस मामले को सी आई से स्टाफ को सौप दिया गया था। अब इस मामले में पुलिस ने कामयाबी हांसिल करते हुए मृतक नायब सिंह के दोस्त को ही काबू किया है और दावा किया है कि नायब कें दोस्त ने ही उसका मर्डर किया था। अब पुलिस ने उसे काबू कर लिया है और उसके पास से नायब सिंह का मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है।
Watch Video
https://youtu.be/MyT4VHzn85U
