ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बिना तलाक दिए एक शख्स हरजिंदर सिंह ने दूसरी शादी कर ली और एक बच्चे का बाप भी बन गया। ये पता चलते ही पहली पत्नी पीड़िता बलविंदर कौर बंगा से अमृतसर के उस अस्पताल पहुंच गई | जहां बच्चे का जन्म हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने नियमों का हवाला देते हुए उसे वार्ड में जाने की अनुमति नहीं दी | जहां दूसरी पत्नी नवजन्मे बच्चे के साथ भर्ती थी। शाम तक अस्पताल के बाहर बैठे रहने के बाद वह चली गई। उधर मीडिया और पहली पत्नी के आने की खबर मिलते ही पति हरजिंदर सिंह गायब हो गया।
ये तस्वीर है, हरजिंदर सिंह और बलविंदर कौर की | जिसकी शादी 2002 में बंगा जिला नवांशहर के उच्चा लुबाना गांव के हरजिंदर सिंह से हुई थी। 2004 में उसे बेटा हुआ। 2008 में हरजिंदर सिंह ने बंगा में मोटरसाइकिल की एजेंसी खोली। इसमें रखे महिला स्टाफ में से एक लड़की से हरजिंदर सिंह के संबंध बन गए। पीड़िता बलविंदर कौर का आरोप है,कि इसके बाद हरजिंदर सिंह उससे मारपीट करने लगा। दो-तीन साल ऐसा चलने के बाद हरजिंदर सिंह ने उसे घर से निकाल दिया तो वह मायके आ गई। जब उसने पुलिस में केस दर्ज कराया तो हरजिंदर सिंह ने अदालत में तलाक का केस फाइल कर दिया।
हरजिंदर सिंह ने अपनी मोटरसाइिकल की एजेंसी में रखी लड़की से गुपचुप दूसरी शादी रचा ली और उसे एक अलग घर में रखने लगा। इस बीच लड़की गर्भवती हो गई तो उसे डिलीवरी के लिए अमृतसर के एक अस्पताल में ले आया। इसका पता चलने पर वह यहां उसकी पहली पत्नी आ गई | इस मौके पीड़िता बलविंदर कौर ने पूरी जानकारी देते हुए बताया, कि मुझे निकालने के बाद हरजिंदर सिंह ने अपनी मोटरसाइिकल की एजेंसी में रखी लड़की से गुपचुप दूसरी शादी रचा ली और उसे एक अलग घर में रखने लगा। इस बीच लड़की गर्भवती हो गई तो उसे डिलीवरी के लिए अमृतसर के एक अस्पताल में ले आया। इसका पता चलने पर वह यहां आ गई, उसने सिविल लाइन थाने में शिकायत दे दी। कि वो जांच कर रहे हैं ।
Watch Video
https://youtu.be/2kZfZr7TFs4
