Faridabad Fire:
फरीदाबाद की गांधी कालोनी एनआईटी में आपसी कहासुनी को लेकर एक युवक ने रात के समय पेट्रोल डालकर घर के बाहर खड़ी पड़ोसी की स्कूटी में आग लगा दी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। आग लगने से स्कूटी पूरी तरह से जल गई। घर के पालतू डॉग के द्वारा बाइक की सीट फाड़ने को लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
डॉग को लेकर हुई कहासुनी
गांधी कालोनी एनआईटी के रहने वाले धीरज ने जानकारी देते हुए बताया कि, वह ड्राइवरी का काम करता है। 8 मई को पड़ोस में ही रहने वाले मोहित नामक युवक के पालतू डॉग ने घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक होंडा साइन के सीट कवर को फाड़ दिया था। इसी को लेकर उसकी मोहित की मम्मी के साथ कहासुनी हो गई थी।
पेट्रोल डालकर लगाई आग
पीड़ित धीरज ने बताया कि 9 मई की रात को करीब 2 बजे मोहित बाइक में पेट्रोल लेकर आया। घर के बाहर खड़ी उसकी सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी पर पेट्रोल छिड़क दिया। जिसके बाद उसने माचिस से स्कूटी में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। आग लगने के बाद जैसे ही उनको पता चला तो वह घर से बाहर निकले। इसके बाद गली में घरों से बाहर निकले दूसरे लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह से जल चुकी थी। थाना एनआईटी इंचार्ज महावीर ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जिसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Samrala Fire: न सिर पर छत न खाना न पहनने को कपड़े
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



