Faridabad Firing: फरीदाबाद के गांव में एक सप्ताह में दूसरी बार चली गोलियां, डेढ़ साल पहले हुई थी बहस

Faridabad Village Firing: फरीदाबाद के मुजेड़ी गांव में देर रात करीब 11 बजे कुछ बदमाश एक घर पर करीब 6 राउंड फायरिंग की। बदमाश मौके…

Faridabad Firing: फरीदाबाद के गांव में एक सप्ताह में दूसरी बार चली गोलियां, डेढ़ साल पहले हुई थी बहस

Faridabad Village Firing:

फरीदाबाद के मुजेड़ी गांव में देर रात करीब 11 बजे कुछ बदमाश एक घर पर करीब 6 राउंड फायरिंग की। बदमाश मौके से (Faridabad Village Firing)फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मौके से गोलियों के खाली खोल बरामद कर लिए हैं। शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Faridabad Village Firing, 6 राउंड फायर-

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11:00 रोहित नाम के आरोपी ने सतपाल उर्फ विक्कल नाम के व्यक्ति के घर पर अपने छोटे भाई व अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले तो गाली गलौज की। उसके बाद एक के बाद एक करीब 6 राउंड फायर कर मौके से फरार हो गए। हालांकि पूरी घटना में किसी को चोट नहीं आई। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने तुरंत साक्ष को इकट्ठा कर आरोपियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

डेढ़ साल पहले हुई थी बहस –

जानकारी देते हुए आईएमटी चौकी प्रभारी भूपेंद्र ने बताया कि बीती देर रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी। मुजेडी के रहने वाले रोहित नाम के व्यक्ति ने सतपाल उर्फ विक्कल के घर पर फायरिंग कर दी है। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी साक्ष्य जूटा कर शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं भूपेंद्र ने यह भी बताया कि करीब डेढ़ साल पहले रोहित के छोटे भाई राहुल के साथ सतपाल के छोटे भाई कि किसी बात को लेकर बहस हुई थी। उसी रंजिश के चलते इस घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया।

अन्य खबरें जानें-Fatehabad Murder: फतेहाबाद में पिता-भाई ने ही करवाई युवक की हत्या, अपने हिस्से की जमीन लेकर अलग रहना चाहता था, हत्यारों को 1लाख 20 हजार दिए
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *