Faridabad Vipul Goel:
फरीदाबाद नगर निगम में सरकार की ओर से नगर निगम की फाइनेंस कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी में मेयर, निगम आयुक्त और दो पार्षदों को शामिल किया गया है। फाइनेंस कमेटी के गठन के बाद कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के आवास पर पहुंचे पार्षदों ने उनका आभार जताया और सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने का भरोसा दिलाया।
दस वर्षों के भ्रष्टाचार की जांच को लेकर पत्र
लंबे समय से कमेटी के गठन का इंतजार किया जा रहा था। जिसके बाद अब विकास योजनाओं को मंजूरी देने और बजट संबंधी फैसलों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निवास पर पहुंचे पार्षदों ने कहा कि सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे और किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।कैबिनेट मंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, नगर निगम में पिछले दस वर्षों के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री और विजिलेंस के डीजी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
कार्यप्रणाली में तेजी की उम्मीद
डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चयन सरकार और संगठन का विषय है, जिस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने फाइनेंस कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किए जाएं। जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए। फिलहाल फाइनेंस कमेटी के गठन के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली में तेजी आने और लंबित विकास कार्यों के आगे बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि कमेटी कितनी तेजी से विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतार पाती है।
अन्य ख़बरें जानें-
DAY 142 OF GANGSTRAN TE VAAR: PUNJAB POLICE CONDUCTS 593 RAIDS; 360 HELD
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



