Neeru Bajwa News: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नीरू बाजवा(Neeru Bajwa) मौसी बन गई हैं. जी हां, नीरू बाजवा की बहन-एक्ट्रेस रूबीना बाजवा मां बन गई हैं. उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी खुद रुबिना ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी है.
इस तस्वीर में रुबिना और गुरबख्श चहल अपने बेटे को गले लगाते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है. रुबिना बाजवा की इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी बधाई दे रहे हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



