Amit Shah: महाराष्ट्र चुनाव में हेलीकॉप्टर चेकिंग का मुद्दा गर्म है. उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की चेकिंग के बाद मचे बवाल के बाद बड़े-बड़े नेताओं के बैग की चेकिंग की जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों ने हिंगोली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के हेलीकॉप्टर और बैग की जांच की.
बताया जा रहा है कि जैसे ही अमित शाह का हेलीकॉप्टर हिंगोली में उतरे, चुनाव आयोग के अधिकारी वहां पहुंच गये. इसके बाद उन्होंने हेलीकॉप्टर और अपने बैग की जांच की. इससे पहले, शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस के हेलीकॉप्टरों की भी जांच की गई थी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘आज महाराष्ट्र के हिंगोली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मेरे हेलीकॉप्टर की जांच की.
भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास करती है और माननीय चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है”हम सभी को एक स्वस्थ चुनाव प्रणाली में योगदान देना चाहिए और भारत को दुनिया में सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाए रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए”
आज महाराष्ट्र की हिंगोली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों के द्वारा मेरे हेलिकॉप्टर की जाँच की गई।
भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और माननीय चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है।
एक स्वस्थ चुनाव… pic.twitter.com/70gjuH2ZfT
— Amit Shah (@AmitShah) November 15, 2024
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर और बैग की जांच की गई थी. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने 12 और 13 नवंबर को चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए वाणी और लातूर पहुंचने पर उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर और बैग की जांच की.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



