ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने पति को अवैध संबंधों के चलते मार दिया। पत्नी अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए पति को बेहोशी की दवाई दे देती थाी।

मिली जानकारी के अनुसार, यमुना नगर के पंजाबी मोहल्ले में रवि अपनी पत्नी के साथ रहता था। रवि सेल्समैन था और वह ज्यादातर घर से बाहर रहता था। वहीं करीब एक साल पहले उसकी पत्नी की जान पहचान एक ऑटो चालक से हो गई और उसका सेल्समैन के घर आना जाना बढ़ता गया। और देखते हा देखते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। ऑटो चालक की पहचान मनजीत के तौर पर हुई है।
ये है पूरा मामला
कुछ दिनों पहले महिला का पति घर पहुंचा तो उसने पति के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद रवि की पत्नी ने अपने प्रेमी मनजीत को घर बुला लिया। इसी दौरान रात को रवि होश में आ गया। उसने दोनों को साथ में देख लिया। जिसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद अपने ससुराल वोलों को बताया कि, उसका सिर बेड से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कड़ी पूछताछ के बाद मृतक की पत्नी ने अपराध को कबूल लिया और हत्या के बारे में खुलसा किया।

