हार से सीखने को तैयार नहीं हरियाणा कांग्रेस, गुटबाजी ले लेगी हरियाणा कांग्रेस की जान !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा ही नहीं देश में बुरी तरह हारने के बाद भी कांग्रेस के नेता सबक लेने को तैयार नहीं हो रहे। हालांकि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा ही नहीं देश में बुरी तरह हारने के बाद भी कांग्रेस के नेता सबक लेने को तैयार नहीं हो रहे। हालांकि समीक्षाओं का दौर जारी है लेकिन अलग अलग टेबल पर बैठक कर अलग अलग नेताओं के साथ कार्यकर्ता गोलबंद हो रहे हैं।

hooda vs tanwar

हरियाणा कांग्रेस गुटबाजी शुरू से ही रही है, कई धरे अलग अलग काम कर रहे हैं | अशोक तंवर गुट, हुड्डा गुट, किरण चौधरी, कैप्टन अजय यादव, रणदीप सुरजेवाला तमाम ऐसे बड़े नेता हैं जिनकी विचारधाराएं एक दूसरे से मेल नहीं खाती। हालांकि इस लोकसभा चुनाव से पहले साउथ का फार्मूला अपना कर गुलाम नबी आजाद अलग-अलग गुट को एकजुट करने की कोशिश की, चुनाव से पहले सब एक साथ दिखे भी लेकिन हार के बाद फिर वही अपनी अपनी डफली अपना अपना राग |

captain ajay

दरअसल हार के बाद दिल्ली दरबार में हरियाणा के सभी कांग्रेस नेताओं की हाजिरी लगी। गुलाम नबी आजाद के सामने समीक्षा हुई लेकिन हार का ठीकरा किसी के ऊपर नहीं फोड़ा गया और ना ही किसी ने जिम्मेदारी ही ली | बात आगे बढ़ी तंवर के पास अध्यक्ष का पद था तो उन्होंने हार की समीक्षा करनी शुरू कर दी, प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा करने में जुट गए लेकिन धड़ों में बंटे कार्यकर्ता एकजुट होने को तैयार होते नहीं दिख रहे |

kiran choudhary

करनाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर विशेष बैठक करने बैठे लेकिन सभी कार्यकर्ता इस समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हुए। दरअसल करनाल में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा, इसके बावजूद भी गुटों में बंटे कार्यकर्ता इस बैठक से नदारद रहे, जानकारी के मुताबिक हुड्डा गुट के नेता इस बैठक में नहीं पहुंचे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *