Firecracker factory Haryana: हरियाणा के सोनीपत में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस आग में 3 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है. अब तक 3 शव बरामद किए जा चुके हैं. इनमें से एक शव गांव की महिला का है, जबकि दूसरा एक बच्चे का है.(An explosion in an illegal firecracker factory Haryana News)
फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट होने के बाद ग्रामीणों को हादसे की जानकारी हुई. धमाके के कारण आसपास के घरों की दीवारों में दरारें आ गईं. हादसे में छह महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए. झुलसे मजदूरों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है. आग गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण लगी. यह घर गांव के बीच में है और इसका मलबा हटाने की प्रक्रिया जारी है.
देखते ही देखते आग चारों तरफ फैल गई और उसमें काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने वहां काम कर रहे लोगों को बाहर निकाल दिया. पुलिस ने घर के मालिक वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. घायलों में उनकी बेटी भी शामिल है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live https://www.youtube.com/watch?v=AVHBRSpXDoA



