PRTC bus conductor attack: आज सुबह कार में सवार होकर आए कुछ लोगों ने पीआरटीसी के कंडक्टर पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद पीआरटीसी के ड्राइवर कंडक्टरों ने दिल्ली पटियाला रोड को जाम कर दिया और गांव न्याल चौक पर धरना शुरू कर दिया.(PRTC bus conductor attack)
पीआरटीसी के कंडक्टर(PRTC bus conductor) कुलदीप सिंह ने बताया कि सुबह जब वह बस के टायरों में हवा भरने के लिए बस स्टैंड के बाहर पुल के नीचे बस से उतरा तो कार में सवार एक व्यक्ति ने उस पर हमला करने की कोशिश की ओर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुलदीप सिंह की ओर से मिली शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जिसके बाद पीआरटीसी ने जाम खोल दिया.
करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम में फंसे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं व खेलकूद में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी जाम में फंसने के कारण भाग लेने से वंचित होना पड़ा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live https://www.youtube.com/watch?v=AVHBRSpXDoA

