अभी दुल्हन के हाथों की मंहदी उतरी भी न थी, अचानक आ गया मौत का बुलावा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अभी दुल्हन के हाथों का रंग फीका भी नहीं हुआ था कि, उसका पति मौत की नींद सो गया।  जी हां,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अभी दुल्हन के हाथों का रंग फीका भी नहीं हुआ था कि, उसका पति मौत की नींद सो गया।  जी हां, रविवार शाम नवविवाहित जोड़ा करंट की चपेट में आ गया और युवक काल के गाल में समा गया। वहीं पत्नी जिंदगी और मौत की लाड़ाई लड़ रही है। लेकिन उसकी हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है।

bride
मिली जानकारी के अनुसार, हांसी के फीका पीर चौक पर रहने वाले संजीव उर्फ शैंकी मेहता की बीते साल 19 नवंबर को दिव्या के साथ शादी हुई थी। रविवार को मृतक संजीव मेहता व दिव्या मेहता घर पर अकेले थे।

परिजनों का कहना है कि, काफी देर तक घंटी बजाने के बाद भी किसी ने गेट नहीं खोला तो आसपास के लोगों ने पड़ोस की छत पर जाकर दरवाजा तोड़ा। जैसे ही घर के अंदर जाकर देखा तो,  दोनों बेसुध हालात में पड़े थे। जिसके बाद दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *