ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने टोहाना विधानसभा क्षेत्र की जनसंख्या की दृष्टि से बड़ी ग्राम पंचायतों को 30 लाख रुपये और छोटी ग्राम पंचायतों को 15 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की है।
उप-मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायतों से कहा है कि वे इस धनराशि से विधायक द्वारा गांव स्तर पर बनाए गए घोषणा पत्र के तहत प्राथमिकता के आधार पर कार्य करवाना शुरू करें। उप मुख्यमंत्री रविवार को टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बिढ़ाईखेड़ा में टोहाना के विधायक देवेन्द्र सिंह बबली द्वारा आयोजित मधुर मिलन समारोह व धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे।

दुष्यंत चौटाला ने उप मुख्यमंत्री ने टोहाना में गल्र्ज कॉलेज बनाने की मांग पर कहा कि, अगर कोई ग्राम पंचायत इसके लिए जमीन देने के लिए तैयार है तो प्रदेश सरकार यह फैसला भी जनहित में लेगी। बस अड्डा की मांग पर भी उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत से जमीन देने के लिए आगे आने का आह्वान किया है।

