ऊर्जा मंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ की बैठक, दी ये चेतावनी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने बुधवार को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों की एक बैठक ली।  बैठक में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने बुधवार को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों की एक बैठक ली।  बैठक में 7 जिलों के जिला व उपमंडल स्तर के अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में उनसे फील्ड में आ रही परेशानियों पर फीडबैक लेते हुए ऊर्जा मंत्री ने उन्हें निर्देश दिए कि आमजन को किसी भी तरीके की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा की, बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों पर तत्परता से कार्वाई करते हुए उनका निदान करें वरना लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से गुरेज नहीं करेंगे। ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि वे पूर्व में चौधरी देवीलाल की सरकार के समय भी मंत्री रहें हैं और उस दौरान वे अपने विभागों को अव्वल स्थान पर लाने में कामयाब रहे थे।

विभाग को प्रदेश में एक नंबर पर लाना ही लक्ष्य
अब बिजली व्यवस्थाओं में सुधार करते हुए इस विभाग को प्रदेश में एक नंबर पर लाना उनका लक्ष्य है। बिजली व्यवस्थाओं पर सही से काम ना करने वाले अधिकारियों को चौधरी रणजीत सिंह ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अधिकारियों के खिलाफ कोई शिकायत मिली तो उस पर संज्ञान लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने से गुरेज नहीं करेंगे। बैठक में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी, जींद समेत सात जिलों के उपमंडल स्तरीय अधिकारियों को बुलाया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *