ये क्या हो रहा है हरियाणा में ! ट्यूशन जा रही छात्रा पर ब्लेड से हमला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल की सुभाष कॉलोनी में स्कूली छात्रा को तब किडनैप करने की कोशिश की जब वो ट्यूशन जा रही थी। लड़की की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल की सुभाष कॉलोनी में स्कूली छात्रा को तब किडनैप करने की कोशिश की जब वो ट्यूशन जा रही थी। लड़की की तरफ से विरोध करने के बाद लड़कों ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया । पुलिस पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।।
महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा बड़ा दम भरने वाली करनाल पुलिस की नाक के नीचे स्कूली छात्रा को किडनैप करने की कोशिश की जाती है और जब लड़की विरोध करती है तो लड़की के हाथ पर ब्लेड से हमला कर दिया जाता है। लड़की ट्यूशन पढ़ने के लिए कोचिंग सेन्टर पर जा रही थी कि रास्ते में कुछ लड़कों ने स्कूटी के आगे गाड़ी लगाई और एक गाड़ी पीछे ताकि लड़की भाग ना सके, जब लड़की ने अपने आपको बचाने की कोशिश की तो आरोपी लड़कों ने उसके हाथ पर ब्लेड से हमला कर दिया।
दरअसल लड़की का आरोप है कि कुछ वक्त पहले लड़की को एक लड़का छेड़ता था, जब लड़की ने इस बात की शिकायत उस लड़के के परिवार वालों से की तो इस बात का गुस्सा उस लड़के के ज़हन में घर कर गया कि उसने बदला लेने की ठान ली। उसने अपने कुछ दोस्तों को सारी बात बताई और लड़की को किडनैप करने की प्लानिंग बनाई, जिसके बाद उस लड़के के दोस्तों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। आस पास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है, ताकि पुलिस को आरोपी लड़कों के खिलाफ कोई सबूत मिल सके।
बहराल पुलिस के लिए आरोपियों को पकड़ना अब नाक का सवाल बन गया है, देखना ये होगा कि पुलिस कितने दिनों के बाद आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लेती है या फिर यूँही आरोपी सीएम सिटी करनाल में पुलिस को ठेंगा दिखाकर खुलेआम घूमते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *