ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नए साल में एक बार फिर से रोडवेज कर्मचारी और सरकार आमने सामने हो गई है। सरकार की किमी स्कीम का विरोध करते हुए रोडवेज कर्मचारियों ने सिरसा में गेट मीटिंग की।
इस दौरान नारेबाजी करते हुए रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार को 7 और 8 जनवरी को चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि किमी स्कीम को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। रोडवेज कर्मचारियों ने किलोमीटर स्कीम में हुए भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है।

