नहीं रही दुनिया की सबसे वजनदार महिला, मुंबई में कराया था इलाज, अबूधाबी में आखिरी सांस!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : दुनिया की सबसे वजनदार महिला इमान अहमद की मौत हो गई है। मिस्र की रहने वाली इमान ने अबूधाबी के बुरजिल…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : दुनिया की सबसे वजनदार महिला इमान अहमद की मौत हो गई है। मिस्र की रहने वाली इमान ने अबूधाबी के बुरजिल हॉस्पीटल में सोमवार की सुबह करीब 4.35 बजे आखिरी सांस ली। हॉस्पीटल के पदाधिकारियों ने बताया कि किडनी और हृदय के सही से काम नहीं करने के कारण उसकी मौत हुई। 20 डॉक्टर्स की टीम उसका इलाज कर रही थी, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हालांकि इलाज के दौरान इमान की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा था, लेकिन अचानक उसकी मौत हो गई।

36 साल की इमान को दुनिया की सबसे वजनदार महिला की खिताब मिला हुआ था और इस साल फरवरी में उसका इलाज मुंबई में कराया गया था। इमान तीन साल से बिस्तर से नहीं उठ सकी थी। मुंबई के सैफी हॉस्पीटल में भी उसका इलाज कराया गया था, जहां स्वास्थ्य में काफी हद तक सुधार हुआ था। सैफी हॉस्पीटल में दाखिल कराने के लिए इमान को विशेष कार्गो प्लेन से लाया गया था। इलाज के दौरान उसका वजन 500 से घटकर 300 किग्रा रह गया था। सैफी हॉस्पीटल में उसके सेहत में काफी सुधार हुआ था।

हालांकि, कुछ समय बाद इमान के घरवालों ने सैफी हॉस्पीटल मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस घटना के बाद इमान को परिजनों ने इलाज के लिए अबूधाबी के बुरजिल हॉस्पीटल में दाखिल कराया था। पिछले महीने ही इमान ने बुरजिल हॉस्पीटल में अपना जन्मदिन मनाया था। इस अवसर पर हॉस्पीटल के डॉक्टर्स, कर्मचारी और इमान के परिजन मौजूद थे। परिजनों ने बताया कि इमान हमेशा समुद्र किनारे घूमने और आइसक्रीम खाने की बात कहती थी, लेकिन उसका सपना उसके साथ ही हमेशा के लिए अलविदा हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *