‘चक्की वाले बाबा’ ने किया दुष्कर्म, सामने आया पीड़ित शख्स, आरोपी बाबा का सुराग नहीं!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार की सजा में जेल की सजा के…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार की सजा में जेल की सजा के बाद राजस्थान के अलवर के फलाहारी महाराज को भी पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। अब मध्यप्रदेश के अशोक नगर के ज्ञानदयाल आनंद उर्फ चक्की वाले बाबा पर एक व्यक्ति ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। 29 साल के पीड़ित ने अशोक नगर थाने में चक्की वाले बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।images (22)दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि पीड़ित शख्स साल 2007 में मध्यप्रदेश के अशोक नगर स्थित ईशागढ़ के आनंद ट्रस्ट में काम करता था। इसी दौरान ज्ञानदयाल आनंद उर्फ चक्की वाले बाबा ने शराब के नशे में उसका यौन शोषण किया। घटना के सामने आने के बाद पदाधिकारियों ने बाबा को ट्रस्ट की भवन से बाहर भगा दिया। अभी आरोपी चक्की वाले बाबा कहां है इसकी जानकारी किसी को नहीं है। अशोक नगर के SP संतोष सिंह गौर ने भी पीड़ित के शिकायत की पुष्टि की है।

दरअसल, यह मामला करीब एक दशक पुराना है और पुलिस ने IPC की धारा 377 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ पीड़ित ने बाबा पर आरोप लगाया है कि बाबा ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया था और उसके दम पर छेड़खानी करता था। बाबा का यह कुकर्म तीन महीने तक जारी रहा। जब उसने ट्रस्ट पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी तो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक पीड़ित को न्याय दिलवा पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *