ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही बिजली पंचायतें शुरू की जाएंगी और इसकी शुरुआत 5 जनवरी, 2020 से हिसार से होगी।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में उपभोक्ता नियमित तौर पर बिजली के बिल भरते हैं तो कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां इस बारे में कुछ समस्या आ रही है। इन बिजली पंचायतों के माध्यम से ऐसे क्षेत्रों के आस-पास के 10-12 गांवों के लोगों को बुलाकर उनसे बात की जाएगी, उनकी जरूरतों के बारे में पूछा जाएगा और
उन्हें बिल भरने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे प्रदेश में लोगों को 24 घंटे बिजली देना चाहते हैं लेकिन इसके लिए आप लोगों को भी चोरी की घटनाएं रोकने तथा लाइन लॉस में कमी लाने के लिए सहयोग करना होगा।
