फरीदाबाद, 31 जुलाई
फरीदाबाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों का विरोध जताते हुए आज सेक्टर 12 स्तिथ लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सैंकडों की संख्या में इखट्ठे हुए बिजली कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। बिजली कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार की निजीकरण की नीति का विरोध किया और आने वाले समय में 3 दिवसीय हड़ताल की चेतावनी दी। मांगे ना माने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही।
फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्तिथ लघु सचिवालय में आज सैंकडों की संख्या में बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांग है कि सरकार बिजली विभाग का निजीकरण बंद करे। इससे पहले गुरुग्राम और नूंह जिले के बिजली विभाग को सरकार ने निजी कंपनी को सौंपने और काम करने की बात कही। बिजली कर्मचारियों ने कहा की सरकार जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने का काम भी निजी कंपनी को सौंप रही है जिसका वो विरोध करते हैं।
कर्मचारी नेताओं ने कहा की सरकार ने उनकी मांगो को नहीं माना है,तो 11,12,13 तारीख को 3 दिन दिवसीय हड़ताल करेंगे। अगर इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो उनकी हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी।
अन्य खबरे जानें-
BATHINDA CIA-2 का बड़ा ऑपरेशन, 3 लाख 10 हज़ार नशीले कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार


