करनाल में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने की मीटिंग, 11,12 और 13 अगस्त को होगी राज्यव्यापी हडताल

करनाल ,3  अगस्त हरियाणा के करनाल में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने सेक्टर-12 में गेट मीटिंग का आयोजन किया । जहां आगामी 11, 12 और…

करनाल

करनाल ,3  अगस्त

हरियाणा के करनाल में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने सेक्टर-12 में गेट मीटिंग का आयोजन किया । जहां आगामी 11, 12 और 13 अगस्त को तीन दिवसीय राज्यव्यापी हाडतल घोषणा की है।संघर्ष मोर्चा का कहना है कि यदि सरकार ने समय रहते कर्मचारियों और इंजीनियरों की लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो DHBVN, UHBVN, HVPNL और HPGCL के कर्मचारी व अभियंता प्रस्तावित हड़ताल पर जाएंगे ।

प्रमुख मांगें बिजली क्षेत्र में निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल समाप्त की जाए।हरियाणा एग्री डिस्कॉम बनाने का प्रस्ताव वापस लिया जाए। गुरुग्राम व नूंह में बिजली वितरण के निजीकरण का प्रस्ताव रद्द किया जाए।स्मार्ट मीटर परियोजनाओं पर रोक लगाई जाए ।ऑनलाइन ट्रांसफर नीति समाप्त की जाए ।

HVPNL एवं HPGCL में भी व्यापक पुनर्गठन लागू कर नए पद सूजित किए जाएं। ALM से LM तथा ASSA से SSA पदोन्नति शीघ्र की जाए। चार्जशीट  के कारण पदोन्नति लाभ न रोके जाएं।

DC Rate और HKRN कर्मचारियों का नियमितीकरण एवं समान वेतन नीति लागू की जाए। सभी कर्मचारियों को ₹7,000 प्रतिमाह जोखिम भत्ता दिया जाए।चिकित्सा भत्ता, कन्वेंस भत्ता, शिक्षा भत्ता, शिफ्ट डयूटी भत्ता एवं अन्य भत्तों में वृद्धि की जाए। पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू की जाए ।कैशलेस मेडिकल सुविधा, टाइप टेस्ट में आवश्यक छूट, महिला कर्मचारियों के लिए क्रेचं सुविधा सहित अन्य लंबित मांगें पूरी की जाए।

अन्य खबरें जानें –

शिमला जिला परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव टला, बैठक में नहीं पहुंचा एक भी सदस्य, 50 फ़ीसदी सदस्यों का होना आवश्यक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *