शिमला जिला परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव टला, बैठक में नहीं पहुंचा एक भी सदस्य, 50 फ़ीसदी सदस्यों का होना आवश्यक

शिमला, 3 अगस्त शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव टल गया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव लिए बुलाई गई…

शिमला

शिमला, 3 अगस्त

शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव टल गया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव लिए बुलाई गई बैठक आज नहीं हो सकी। 25 सदस्यीय जिला परिषद के एक भी निर्वाचित सदस्य के बैठक में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचने से चुनाव प्रक्रिया नहीं हो सकी। निर्धारित कोरम पूरा न होने के कारण अब चुनाव अगली तारीख के लिए टल गया है।

उपायुक्त शिमला में जल्द ही अगली बैठक की नई तारीख तय की जाने की बात कही है । DC शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए आज बैठक बुलाई गई थी। जिला परिषद में कुल 25 सदस्य हैं, लेकिन बैठक में एक भी सदस्य उपस्थित नहीं हुआ। किसी भी सदस्य के नहीं पहुंचने के कारण आवश्यक कोरम पूरा नहीं हो सका, जिसके चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं कराया जा सका।

DC ने कहा कि प्रशासन इस बात की जानकारी लेगा कि आखिर सभी सदस्य बैठक से अनुपस्थित क्यों रहे। इसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं नियमों पर बोलते हुए उपायुक्त शिमला का अनुपम कश्यप ने कहा कि पहली बैठक में दो तिहाई सदस्यों का पहुंचना आवश्यक होता है जो आज पूरा नहीं हो सका। दूसरी बैठक के लिए 50 फ़ीसदी सदस्यों का होना आवश्यक है उसी स्थिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव हो सकेगा।

DC ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए जल्द ही अगली बैठक की तारीख तय की जाएगी, जिसकी सूचना सभी संबंधित सदस्यों को समय पर दी जाएगी।

अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव कब होगा, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। सदस्यों के न पहुंचने से शिमला की जिला राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शिमला जिला में कुल 25 जिला परिषद सदस्य है जिनमें भाजपा के 11 और कांग्रेस के 9 समर्थित सदस्य चुनाव जीते हैं जबकि बहुमत के लिए 13 का आंकड़ा चाहिए।

जो निर्दलीय सदस्यों को मिलाने से ही सम्भव है ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों 5 निर्दलीय जीते हुए सदस्यों को रिझाने में लगे हैं ।जिसमें अभी कामयाबी नहीं मिली है, तभी आज कोई भी सदस्य चुनाव में नहीं पहुंचा।अब सभी की निगाहें आगामी बैठक पर लगी हैं।

अन्य खबरें जानें –

REWARI में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *